गाजीपुर । Electricity WhatsApp Service: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीयूवीवीएनएल) ने चैटबाट सेवा की शुरुआत की है। इससे हेल्पलाइन नंबर से निराश हो चुके बिजली उपभोक्ताओं को उनकी समस्या का अब तुरंत निदान मिलेगा।
उपभोक्ताओं को माह पूरा होने के तीन दिन पहले वाट्सएप में बिलों का मैसेज और जमा करने के लिए आनलाइन लिंक मिल जाएगा। इसके माध्यम से वह शिकायत दर्ज कराने के साथ ही बिल भी तत्काल जमा कर सकते हैं।
चार लाख 33,350 उपभोक्ताओं का जनरेट होता है बिल
अभी बिजली उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर काल करके शिकायत करते हैं, लेकिन पीयूवीवीएनएल के पांच लाख 35649 उपभोक्ता होने से वेटिंग ज्यादा रहती है। इसमें चार लाख 33,350 उपभोक्ताओं का बिल जनरेट होता है।
