सरकारी स्कूल बंद करने के आदेश का विरोध: आप ने प्रदर्शन किया, बोले- गरीब बच्चों का भविष्य अंधेरे में जाएगा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सरकारी स्कूलों को बंद करने के विरोध में सरजू पांडेय पार्क में आम आदमी पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा ।इस दौरान आप जिला अध्यक्ष विवेक राय व किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा विरोधी सरकार है क्योंकि ये निजी विद्यालय को बढ़ावा देना चाहती है ।

जिला मीडिया प्रभारी नागेन्द्र  यादव  ने कहा कि योगी  की सरकार संविधान विरोधी सरकार है क्योंकि शिक्षा मौलिक अधिकार है जिसे सरकार योजनाबद्ध तरीके से बंद करना चाहती है, सरकार को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।गरीब बच्चों का भविष्य अंधेरे में जाएगा।जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय की स्थिति दयनीय हो गई है स्थिति यह है कहीं विद्यालय जर्जर कहीं पेयजल की असुविधा, शिक्षक की कमी आदि समस्या से जूझ रहा है। मनोज यादव टीका  ने कहा कि सरकार गरीब के बच्चों को शिक्षा से वंचित रख कर गरीबी के अंधकार में डूबोना चाहती है। इस दौरान जिला अध्यक्ष  विवेक राय, जिला अध्यक्ष मुकेश चन्द्र , सुभाष चन्द्र मौर्य, सदर विधानसभा अध्यक्ष हनुमान बिंद,  कमलेश चौहान, सलमान सईद, जखनियां विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा , किसान प्रकोष्ठ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव ,  जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष रामकृत यादव आदि उपस्थित थे।