उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व , छठ घाट पर मेले जैसा हुजुम

भांवरकोल:आस्था का लोक उत्सव कहे जाने वाले छठ महापर्व जो चार दिनो से मनाए जाने वाला महापर्व शुक्रवार  को छठ व्रती महिलाओ ने  उगते सूर्य को अघर्य दिया। उपासना के दौरान भगवान सूर्य से मनोवांछित फल व पारिवारिक समृद्धि की कामना की ।छठ घाटो की छटा मनोरम रही। सूर्योपासना के उपरान्त घाट व पोखरो मे जलते दीपक अधिक संख्या मे होने के कारण अदभूत छठा बिखेर रहे थे।

इसी क्रम मे गौसपुर,सुल्तानपुर, लोहारपुर,पलिया, बीरपुर,फिरोजपुर,शेरपुर आदि जगहो पर बनाये गये छठ घाटो पर व्रती महिलाओं ने उगते हुए  सूर्य की उपासना की।इस दौरान आस्था का जन सैलाब देखते ही बन रहा था छठ व्रती महिलाएं छठ मईया की गीत गाती हुई कतार बद्ध होकर घर की तरफ गयी और अपने परिवार व मानवता के कल्याण हेतु सूर्य भगवान से प्रार्थना की।