उर्दू और हिंदी संस्कृत की बेटी इसके मिठास से दुनिया में मिलती इज्जत : पूर्व डीजीपी वजीर अंसारी

उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर बे- नज़ीर अन्सार एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसाइटी भोपाल द्वारा आज जनपद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम मुर्की खुर्द में शम्स मॉडल स्कूल के परागण में विश्व उर्दू दिवस आयोजित किया गया
इस अवसर पर वर्चुअल संबोधन
पूर्व डीजीपी वजीर अंसारी ने कहा कि भारत देश में संस्कृत से जननी उर्दू और हिंदी दो सगी बहनें हैं कुछ लोग कुर्सी के लालच में अंग्रेजों द्वारा फूड डालो राज करो करना चाहते हैं विश्व उर्दू दिवस के माध्यम से समाज में फैली हुई अफवाह को खत्म करना है भाषा किसी धर्म की नहीं भौगोलिक क्षेत्र की होती है बंगाल उड़ीसा तमिलनाडु केरला पंजाब कश्मीर मैं रहने वाले मुसलमान उर्दू नहीं बोलता है ।यहां के तमाम मुसलमान बांग्ला ओड़िआ तमिल कन्नड़ पंजाबी कश्मीरी भाषा बोलते हैं उर्दू की मिठास के कारण पूरी दुनिया में हर धर्म के लोग बोलते हैं उर्दू के विकास के लिए सबको मिलजुल कर कोशिश करने की जरूरत है।
इस अवसर पर प्रिंसिपल अकबर अंसारी और उर्दू प्रवक्ता डा० जफर असलम ने भारत की आजादी में उर्दू के योगदान किस तरह कवियों कहानी करो एवं उपन्यासकार के योगदान को बताया ।
इस अवसर पर इरशाद जनाब खलीली, अहकम गाज़ीपुर आकिब सलेमपुरी द्वारा उर्दू पर कविता को काफी पसंद किया गया ।
सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित हरेल यादव एसआई हवलदार जयराम निषाद महिमा प्रजापति विनोद कुमार निखहत परवीन मनीष कुमार प्रियांशु यादव संध्या खरवार संजू पासवान अदनान रजा मुख्य रूप से उपस्थित थे । संचालन नाजिम रजा एवं तमाम लोगों का धन्यवाद सारा जावेद ने प्रस्तुत किया