11वी स्व.सुदामा राय स्मृति गणित -विज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

मुहम्मदाबाद : क्षेत्र के एन. बी. पब्लिक स्कूल परसा द्वारा 11वी स्व. सुदामा राय स्मृति गणित -विज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता पीयूष राय ने स्वo राय के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रवज्वलित कर किया।

उक्त कार्यक्रम में कक्षा – 3 से लेकर कक्षा 5 वर्ग में अंकित कुमार पीआर कोचिंग सेंटर हरदासपुर के छात्र ने सर्वाधिक अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा – 6 से लेकर कक्षा 8 तक वर्ग
में आकाश कुशवाहा ने अविग्न कोचिंग सेंटर बाराचवर में टाप किया कक्षा 9 से लेकर कक्षा 10 तक छात्र ने खुशी यादव टापर ।

वही दूतीय स्थान अपने अपने वर्ग में ओजस्व राय दिव्यांशु राय , रोहित यादव ने प्राप्त किया ।टापर विजेताओं को मुख्य अतिथि पीयूष राय ने टॉपरों को साइकिल व प्रशस्ति पत्र व दूतीय स्थान प्राप्त सफल छात्रो को प्रधानाचार्य सरिता राय ने पुरस्कार देकर सम्मनित की। कुल 121 सफल छात्रों में प्रथम दूतीय तृतीय सांत्वना व विशेष पुरस्कार दिया गया। सर्वाधिक सफल छात्र पीआर कोचिंग सेंटर हरदासपुर व विश्वा कोचिंग सेंटर सुरतापुर एवं किसान पूर्व माध्यमिक स्कूल शेरपुर खुर्द के रहे।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि पीयूष राय ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रो में वैज्ञानिक और सृजनता को बढ़ावा मिलता है। छात्रों की वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रधानाचार्य सरिता राय ने कहा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के विधार्थियों की विज्ञान व गणित विषय मे रुचि एवं प्रतिभा का विकास करना है। कठिन परिश्रम के साथ अनुशासन ही सफलता की ओर ले जाता है।
अंत मे आए आंगतुकों के प्रति प्रबंधक श्यामलाकान्त राय ने आभार प्रगट किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जीतन राय व संचालन हरिकेश सिंह ने किया।

इस मौके पर श्रीनाथ राय, दयाशंकर राय,अवधेश राय, रामप्रवेश पाल, विशाल यादव, सुनील खरवार,
कृष्णनंद खरवार, रामानंद ,हर्ष कुमार,अशोक गोड़, सूर्या, अरविंद,पूनम सैनी, आराधना सिंह, नरगिस जहां, सुधा शर्मा, सोनम यादव, रोशनी कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।