गणित -विज्ञान प्रतियोगिता में किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द के विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन

भांवरकोल: क्षेत्र के किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द के कुल नौ छात्रो ने जनपद स्तरीय स्वo सुदामा राय स्मृति गणित -विज्ञान प्रतियोगिता परसा में सफलता अर्जित किया । मौके पर उन्हें पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया गया


पुरस्कार पाते ही छात्रो के चेहरे खिल उठे।इस अवसर प्रधानाचार्या दयाशंकर राय ने कहा कि छात्रो ने अपनी मेहनत के बूते सफलता हासिल की है। उन्होंने सभी छात्रो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस मौके पर जनमेजय वर्मा,लल्लन यादव ,सुरेश राय, सुशील कुमार, हरेंद्र यादव शकील अंसारी, सुधा शुक्ला, आयुषी राय, अंशु राय, आदि लोगो ने बधाई दिया।