भांवरकोल: क्षेत्र के बाल दिवस के मौके पर शहर के आदर्श पब्लिक स्कूल शेरपुर खुर्द में चाचा नेहरू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए स्कूल के प्रांगण में सजावट कर में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित गए।

बाल मेले में विद्यालय के द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए निःशुल्क स्टॉल लगाया गया । स्टॉल में चाट चाऊमीन, समोसे, फल, जूस , शर्बत , गेम्स आदि के स्टाल लगाए गए।बच्चों ने उत्साह के साथ खेल के साथ साथ नाश्ता का भी आनंद लिया।इसके बाद सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए पेन वितरित कर मबोबल बढाया।

प्रधानचार्य अजय पांडेय ने बताया कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस मेले को लगाया गया है जिसके माध्यम से लोगों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रबंधक वीरेन्द्र यादव ने नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। इसलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।उनके जन्मदिन पर बच्चे उन्हें उनके प्रिय गुलाब के फूलों को भेंट करते थे

इस अवसर निदेशक- विशाल राय, कोआर्डिनेटर- श्वेता कुशवाहा, दिव्या कुशवाहा, सरिता शर्मा, प्रेमशीला यादव, तरन्नुम, शिवानी, सबीना, देवेश, रामबचन, जयप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
