भांवरकोल :क्षेत्र के पशुपतिनाथ राय इंटर कालेज शेरपुर कला में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक विजयशंकर राय व पूर्व प्रधान विद्यासागर गिरी ने पo जवाहर नेहरू व मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया।

इस दौरान विभिन्न प्रकार के खेल के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल अधिकार जागरूकता सम्बंधित भी कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
संस्थापक विजय शंकर राय ने कहा कि भारत में बाल दिवस की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर हुई था। जिनका बच्चों से गहरा लगाव था। वे मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य है। उनके विचार बच्चों को एक अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य जीवन और देश की बेहतरी के लिए योगदान दे सके।

पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। अंग्रेजो के खिलाफ कई आन्दोलन में भाग लिया था। इसके लिए उनको कई बार जेल भी जाना पड़ा था। वह स्वतंत्रा के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने।
प्रबधंक अजयशंकर राय ने कहा कि बच्चे किसी भी राष्ट्र की वह सम्पत्ति होते है जो आने वाले कल और देश के विकास का आधार होती है।
बच्चों को प्रोत्सहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अनूप यादव, हर्षित राय, ,विभा राय, चंदन उपाध्याय, निधि पांडेय,नितिका राय, अंकिता राय, आरजू, खुशी राय, नीतू राय आदि लोग मौजूद रही।
(अजय कुमार याद की रिपोर्ट)
