एन बी पब्लिक प्राथमिक स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस

मुहम्मदाबाद:क्षेत्र के परसा गाव स्थित एन बी पब्लिक प्राथमिक स्कूल मे धूमधाम से बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सरिता राय सहित अन्य शिक्षकों ने पo जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

प्रबन्धक श्यामालाकान्त राय के द्वारा बच्चों के बीच उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया साथ बच्चों व अध्यापकों द्वारा पo जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर विस्तार पर प्रकाश डाला गया। बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां बाटी गयी। इस अवसर पर आराधना सिंह खरवार,पूनम सैनी,रोशनी गोंड,सोनम यादव,नर्गिस जहाँ आदि लोग उपस्थित रहे।