किड्स जोन स्कूल में बाल दिवस पर भोज व प्रतियोगिताओं में चहका बचपन

मुहम्मदाबाद: क्षेत्र शहनिन्दा स्थित  किड्स  जोन स्कूल में  देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर बच्चो के लिए भोज का कार्यक्रम रखा गया l

चाचा नेहरू के छायाचित्र की पूजा अर्चना के बाद संस्था के प्रबन्धक पवन पांडेय ने चाचा नेहरू के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए बताया की पंडित नेहरू को बच्चे बहुत ही प्रिय थे साथ ही वे एक महान लेखक होने के साथ एक इतिहासकार भी थे, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था। उस जमाने में हम बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसलिए हम उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाते है।

शिक्षक कामेश्वर तिवारी ने कहा की चाचा नेहरू के विचारो को आत्मसात करने से हमे निश्चित ही जीवन मे सफ़लता मिलेगी.

इस अवसर पर रागिनी राय ,श्वेता यादव, अर्चना यादव, त्रिलोकी वर्मा, अरीबा खान साइमा, खान ,ईरान ,मेहनाज खान, सोनम राय, दिनेश यादव ,अभय शंकर यादव ,कादरी खान , आलिया परवेज,अंजली शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)