शैक्षणिक भ्रमण: आदर्श पब्लिक स्कूल शेरपूर खुर्द के विद्यार्थियों ने किया एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

भांवरकोल:क्षेत्र के आदर्श पब्लिक स्कूल शेरपुर खुर्द के विद्यार्थियों द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया गया। शुक्रवार को सुबह प्रबधंक वीरेंद्र यादव प्रधानाचार्य अजय पांडेय व निदेशक विशाल राय ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया।

विद्यार्थियों ने चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया। उसके बाद राजदरी एवं देवदरी वाटरफॉल
का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राचीन सभ्यता के बारे में जानकारी हासिल की।

बच्चों ने भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक, भौगोलिक, साहसिक व सांस्कृतिक ज्ञान प्राप्त किया। वापिस स्कूल पहुंचने पर शिक्षको ने ने सभी का आभार जताया। भ्रमण के दौरान संस्थान के शिक्षक शिक्षिकाओं व विधार्थी उपस्थित रहे।