अश्लील वीडियो देखने की बात कहकर युवतियो को ठगा

हैलो …मैं गाजीपुर से पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं। पता चला है कि तुमलोग मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखती हो। ऐसे में मोबाइल पर बात कर रही युवती डर गई। इसका लाभ लेते हुए साइबर ठग ने गहमर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बहनों से दस हजार रुपये ठग लिए।

गांव निवासी तीन बहनें साथ रहती हैं, उनमें से एक के मोबाइल पर 13 नवंबर को फोन आया। दूसरी तरफ से कहा गया कि, मैं गाजीपुर से पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं। हमें पता चला है कि आप लोग मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखती हो। मामले की जांच करने पुलिस टीम तुम्हारे घर पहुंच रही है। यह सुनकर तीनों बहनें डर गईं। उन्हें विश्वास दिलाने के लिए फोन पर पुलिस वाहन का सायरन बजाकर भी सुनाया गया। ठगों ने बहनों को बचने के लिए एक मोबाइल नंबर पर 20 हजार रुपये डालने के लिए कहा। साथ ही कहा कि परिजनों को कुछ नहीं बताएं। बहनों ने चार बार में 10 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। कुछ देर बाद उनकी मां को इसकी जानकारी हुई और उसने अपने भाई को पूरा प्रकरण बताया तो धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई। हालांकि, इस मामले में अभी तक उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

यह साइबर क्राइम है। पुलिस कर्मी या अधिकारी कभी भी इस तरह से फोन नहीं करते हैँ। वे किसी से पैसे की मांग भी नहीं करते हैं।
-डॉ. ईरज राजा, एसपी
यहां करें शिकायत