मुहमदाबाद:क्षेत्र के सुरतापुर स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया।प्रतियोगिता मे क्रिकेट, दौड़, बाल रेस, बैटमिंटन, सहित अन्य खेल का आयोजन किया गया।।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रधानचार्य प्रवीण पीयूष राय ने कहा कि मस्तिष्क के विकास का साधन यदि शिक्षा है तो शारीरिक विकास का साधन खेल हैं इससे बच्चों में स्नेह और मित्रता का भाव जागृत होता हैं।

निदेशक नवीन कुमार राय ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता कराने से छात्र छात्राओ मे छिपी प्रतिभा निखर कर बाहर आती है तथा आगे चलकर यही छात्र छात्राए अपने हूनर का जलवा बिखेरते है।प्रतियोगिता के समापन के दिन विजेता प्रथम दूतीय तृतीय खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर उप प्रधानाचार्य मधाई सरकार, आशुतोष राय, नाज़िया नाज़, झूलन यादव,पंचम राय, दीपमाला सरकार, नागेंद्र यादव,संजय कुशवाहा, सोनाली पटेल, शबाना खातून, अनुभव शर्मा, बिपुल पांडेय, प्रमोद यादव, रामचंद्र, गुलाफ़सा बानो, अरविंद राय, अंजलि पासवान,ज्योति तिवारी,रानी राय, अरुण साहू सहित अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

