मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के शहनिन्दा स्थित किड्स जोन स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ ।खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रधानाचार्य पवन पांडेय ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रवज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।



खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वप्रथम लेमन रेस में प्रथम स्थान अमित पटेल, दूतीय स्थान सार्वि व तृतीय स्थान आद्विक तिवारी प्राप्त किया।
बैलून रेस में प्रथम स्थान रुद्र यादव दूतीय स्थान अमन व तृतीय स्थान रेहान खान हासिल हुआ। क्रिकेट मैच में लोटस हाउस ने जीत हासिल किया। कबड्डी मैच में रोज हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो खो में प्रथम स्थान की टीम में निधि यादव, अर्चना यादव, वेदिका राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को विजयी कराई। अन्य गेम चेयर गेम की विजेता अलीशा खान व ग्लास गेम में सुहानी प्रथम दूतीय अशीकेत व तृतीय स्थान नूर फातिमा ने जीत हासिल किया।

मुख्य अतिथि शिक्षिका सुमन पांडेय ने विजेता छात्रो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सुमन पांडेय ने कहा कि जीवन में खेल कूद का भी बहुत महत्व है।इससे आप सभी स्वस्थ भी रहेंगे। इस समय की मेहनत एवम लगन आपको आने वाले समय में सफलता दिलायेगी।खेल कूद की प्रतियोगिता में हर खिलाड़ी को अपनी बेहतर कुशलता का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है।खेल कूद में हार जीत का मतलब नहीं होता।प्रतियोगिता के लिए दो खिलाड़ी या दो टीम की आवश्यकता होती है।जो आज विजेता है कल उसे उपविजेता से मात भी खानी पड सकती है।अंत में आपने सभी बच्चों को अपना शुभाशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत मे आंगतुकों के प्रति आभार प्रबन्धक पवन पांडेय ने प्रगट किया।संचालन कामेश्वरनाथ तिवारी ने किया।
इस मौके पर त्रिलोकी वर्मा, फिरोज, अभय यादव, श्वेता यादव, साक्षी पांडेय, अंशिका राय, नीलम गुप्ता, आलिया खान, रागनी राय ,साइमा, इरम खान, स्वाति पांडेय, मैनाज खान, आकृति पांडेय, अर्चना यादव, सोनम राय आदि लोग शामिल रहे।
