मुहम्मदाबाद :क्षेत्र के सुरतापुर स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल में मंगलवार क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक नवीन कुमार राय ने क्रिसमस डे मनाए जाने और प्रभु यीशु के बारे में बताया।

इसके बाद बच्चों ने क्रिसमस डे को लेकर और प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और खूब मजे मस्ती किए।

नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्र शिवांश राय , देबोजित ,मोहिनूर ,प्रशांत, अफरोज, सार्थक ,सृष्टि, अविष्का ,लक्ष्य ,इशिका, अदिति , उज्जवल ,मानवी , इमाद ,निवेदिता , जाह्नवी , प्रियांशु, काव्या ,आयुष , अयांश ,वंशिका , नीतू ,आर्या ,ओमजी राय, अदया राय, बबली ,अनमोल ,आराध्या ,रीफा , असद , अवनी राय, आयुषी राय ने सांता क्लॉज बनकर विद्यालय परिसर में घूम कर चॉकलेट्स बांटे और बधाई दिया।

और छोटे बच्चों ने मैरी क्रिसमस गाने की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर छात्रो ने लाल और सफेद ड्रेस में सजे सुंदर लग रहे थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मधाई सरकार, आशुतोष राय, नाज़िया नाज़, झूलन यादव,पंचम राय, दीपमाला सरकार, नागेंद्र यादव,संजय कुशवाहा, सोनाली पटेल, शबाना खातून, अनुभव शर्मा, बिपुल पांडेय, प्रमोद यादव, रामचंद्र, गुलाफ़सा बानो, अरविंद राय, अंजलि पासवान,ज्योति तिवारी,रानी राय, अरुण साहू आदि ने योगदान किया।
(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)
