चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर के विद्यार्थियों ने किया दो दिवसीय दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

सारनाथ के विशाल प्रांगण ओर स्तूप को देख बच्चे उत्साहित,  परिभ्रमण से आत्मिक व भावनात्मक आचरण का होता है विकाश: निदेशक नवीन कुमार राय

शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्रों का होता है सर्वागीण विकास :प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय

 

मुहम्मदाबाद/गाजीपुर:क्षेत्र के  चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर  के छात्रो को शैक्षिक परिभ्रमण के लिए सोमवार को विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय की देखरेख में वाराणसी के धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहर रामनगर ,सारनाथ लिए रवाना किया गया। इस परिभ्रमण में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चे शामिल थे। परिभ्रमण के दौरान पहले दिन सारनाथ परिभ्रमण के दौरान बस में बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों के बीच अंताक्षरी, गायन, वादन से यात्रा को रोमांचकारी व यादगार बनाया। प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण न सिर्फ मनोरंजन, बल्कि बच्चों के आत्मिक और भावनात्मक पक्ष को सकारात्मक आचरण प्रदान करते हैं। सारनाथ पहुंचने के बाद बच्चों ने इस भूमि का सजीव स्पर्श किया। जहां गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश अपने पांच शिष्यों को दिया था।

निदेशक नवीन कुमार राय ने कहा कि
भ्रमण पर जाने वाले विद्यार्थी बहुत सौभाग्यशाली होते है, नई जगह देखने व नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। छात्राओं को अपने इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी। इन गतिविधियों से छात्रो का सर्वांगीण व व्यक्तित्व विकास होगा, वहीं छात्राओं को आपसी सहयोग करने व साथ रहकर काम करने की सीख मिलेगी। विद्यार्थी बहुत सी बातें किताबों में पढ़ते हैं, इस शैक्षणिक भ्रमण से उन्हें उनका वास्तविक ज्ञान होगा।


छात्रो ने कहा कि हम धन्य हैं, जो इस पावन भूमि पर आने का अवसर मिला। बच्चों ने दिव्य विशाल स्तूप को भी देखा। जिसे सम्राट अशोक ने बनवाया था। इस विशाल प्रांगण को भी देखा। जिसमें हजारों शिष्य गौतम बुद्ध के उपदेशों का रसपान करते थे। बच्चे यह सब देख मोहित व आश्चर्यचकित थे। सारनाथ में कई जैन एवं बौद्ध मंदिरों में भी बच्चे गए। जहां स्थापत्य कला को देख प्रभावित हुए। साथ ही सारनाथ में सीता की रसोइया, म्यूजियम, चिड़ियाघर, महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का भ्रमण कर ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी एकत्र किया और विभिन्न प्रकार के जीव जंतु को देख काफी खुशी रही और छात्रो में उत्साह देखने को मिला दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मन्दिर ,नमो घाट, रामनगर का किला ,स्वर्वेद मंदिर का दर्शन कर वापस स्कूल आ गए।
इस मौके पर निदेशक नवीन राय , मधाई सरकार, आशुतोष राय, नाज़िया नाज़, झूलन सिंह यादव ,दीपमाला सरकार, पंचम राय, अनुभव शर्मा, संजय कुशवाहा, बिपुल पांडेय, सोनाली पटेल, प्रमोद यादव ,गुलाफ़सा बानो, अंजलि पासवान, रामचंद्र ,अरविंद राय, राजेश सिंह आदि लोग शामिल रहे।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)