मुहम्मदाबाद:किशोर स्वास्थ्य मंच में छात्राओं की हुई हीमोग्लोबिन जाँच

ग़ाज़ीपुर, 30 अगस्त 2019 – राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद में किया गया। इस दौरान सभी छात्राओं का हिमोग्लोबिन की जांच की गई और उन्हें साप्ताहिक आयरन की गोली भी दिया गया।

बेटियां एक नहीं बल्कि 2 घरों को संवारती हैं ऐसे में उन्हें समय से स्वस्थ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी को समझते हुये तथा किशोरियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 7 जनवरी 2014 को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत की थी जिसके तहत खून की कमी से ग्रसित किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयरन की गोलियां देने का कार्यक्रम शुरू किया गया। किशोर स्वास्थ्य मंच के लिए जनपद के 32 बालिका विद्यालयों को चिन्हित किया गया है वहीं प्रत्येक ब्लॉक से 2-2 बालिका विद्यालयों का चयन किया गया है।

ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) संजीव कुमार ने बताय गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 313 छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच की गयी जिसमें 8 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन, 7 छात्राओं में पाया गया। इन सभी छात्राओं को नियमित रूप से साप्ताहिक आयरन की गोली खाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित आहार हेतु परामर्श दिया गया। इसके साथ ही उन्हें आयरन की गोली सौंपी गई।
इस अवसर पर डॉ पीपी सिंह ने बताया किशोरावस्था एक ऐसी अवस्था है, जिसमें किशोर-किशोरी कुछ समस्याओं के प्रति संवेदनशील होते हैं। यह एक ऐसा समय होता है जब उनका महत्वपूर्ण व्यवहार एक आकार लेता है जिसका प्रभाव भविष्य में उसके स्वास्थ्य पर पड़ता है। किशोर-किशोरियों के मन में अपने शरीर में हो रहे बदलावों के प्रति अनेक सवाल उठते हैं। इन सवालों के जवाब जानने के लिए वह कई बार गलत कदम उठा लेते हैं। इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए व उनके मन में आने वाले प्रश्नों के जवाब देने के लिए जिला व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किशोर स्वास्थ्य समन्वयक नियुक्त किए गये हैं जो किशोर-किशोरियों की समस्याओं का समाधान करते हुये उन्हें सलाह देते हैं। |
इस कार्यक्रम में डॉ आरके वर्मा, स्टाफ नर्स बंदना मसीह के साथ ही आरबीएसके टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।