चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में सुंदरकांड पूजा हवन के साथ नए सत्र की शुरुआत

मुहम्मदाबाद: शिक्षा के क्षेत्र मे छात्रों कों शिक्षा प्रदान करने के अलावा छात्रों मे वैदिक ज्ञान के प्रसार हेतु सुरतापुर स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल मे नये सत्र के शुरुआत मे सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन स्कूल प्रांगण मे किया गया। बता दें की स्कूल मे समय समय मे वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से स्कूली छात्रों कों अपने संस्कृति का ज्ञान दिया जाता है। सोमवार से स्कूल के नये सत्र कि शुरुवात हो जाएगा। जहाँ इसका आयोजन किया गया, इस दौरान केवल स्कूली छात्र ही नहीं बल्कि इस आयोजन मे बड़ी संख्या मे अभिभावक भी शामिल हुए।

स्कूल निदेशक नवीन कुमार राय ने
कहा कि नए सत्र में बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ बच्चों की क्रियात्मक गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा।बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के साथ साथ शरीरिक क्षमता में वृद्धि का प्रयास किया जाएगा ।विद्यालय में बच्चों रोबोटिक्स शिक्षा प्रदान की जाएगी।

प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने कहा कि सुन्दरकाण्ड पाठ छात्रों कों शिक्षित करने के अलावा उनमे अपनी संस्कृति कि जानकारी एवं वैदिक ज्ञान भी प्राप्त हो सके।इस अवसर प्रबंधक दयाशंकर राय,आशुतोष मिश्र,दिवाकर राय,जयशंकर राय,आशुतोष राय ,माधव सरकार,अरविंद राय,दीपमाला सरकार, बिपुल पांडेय,समजू कुशवाहा,शबाना खातून,ज्योति,नाजिया नाज,सोनाली पटेल आदि मौजूद रहे।