भांवरकोल:आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल में बच्चो ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों पर विद्यालय के विद्यार्थी झूम उठे।
मुख्य अतिथि ओमकारनाथ राय ने कहा कि संविधान निर्माण के सम्बंध मे विस्तार से जानकारी देते हुए भारत को विश्व मे अग्रगण्य बनाने का आहवान किया। साथ ही शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

और सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामना देते हुए राष्ट्र निर्माण एवं उत्थान हेतु संविधान के नियमों के पालन तथा राष्ट्रीय संपत्ति के संरक्षण पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रगट कॉर्डिनेटर ज्योति शर्मा ने किया।

इस अवसर पर निदेशक भानुप्रताप राय , दिवाकर राय, मानस मणि राय ,सागर सुब्बा, तरन्नुम ,अभिषेक ,पूनम ठाकुर ,विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
संचालन लक्ष्मी दार्जी की भूमिका निभायी।

