चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

मुहम्मदाबाद:क्षेत्र के सुरतापुर स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण इत्यादि कार्यक्रमों से अपने अतिथियों का आदर एवं सम्मान किया तथा देश के 76 वें गणतंत्र के बारे में सबको बताया। अपने सम्बोधन में निदेशक नवीन कुमार राय ने कहा कि, “यह गणतंत्र दिवस पूरी दुनिया में हमारी एकता तथा लोकतांत्रिक भावना का संदेश देता है, हमारे संविधान ने आज ही के दिन हमको यह अधिकार दिया कि हम अपना सर्वोच्च अधिष्ठाता स्वयं चुन सकें।

इस अवसर पर  प्रधानाचार्य  प्रवीण पीयूष राय, मधाई सरकार, आशुतोष राय, नाज़िया नाज़, झूलन यादव,पंचम राय, दीपमाला सरकार, नागेंद्र यादव,संजय कुशवाहा, सोनाली पटेल, शबाना खातून, अनुभव शर्मा, बिपुल पांडेय, प्रमोद यादव, रामचंद्र, गुलाफ़सा बानो, अरविंद राय, अंजलि पासवान,ज्योति तिवारी,रानी राय, अरुण साहू आदि उपस्थित रहे।