एनo वी o पब्लिक प्राथमिक स्कूल परसा में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

मुहम्मदाबाद: ब्लाक क्षेत्र एन0 वी0 पब्लिक प्राथमिक विद्यालय परसा में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक धूमधाम से मनाया गया। साथ ही साथ भव्य सरस्वती पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।और छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना , लोकगीत और देश भक्ति गीत, वाद विवाद ,रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबधंक श्यामलाकान्त राय छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर्षोल्लास का दिन है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण देश में पूरी तरह से संविधान को लागू कर दिया गया और आज भी पूरा देश संविधान के हिसाब से संचालित होता आ रहा है।

उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं को सामाजिक हित का ध्यान रखते हुए अपने कार्यकुशलता के अनुसार समाज को आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने के लिए विशिष्ट जन भी उपस्थित रहे।अंत में कार्यक्रम में आए सभी आंगतुकों के प्रति प्रधानाचार्य सरिता राय ने आभार प्रगट किया।

इस अवसर पर श्रीनाथ राय ,पूनम सैनी,आराधना सिंह, नर्गिस जहां,शुधा विश्वकर्मा,सोनम यादव, अभिषेक यादव, रामानन्द , सेराज अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)