लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अच्छे आचरण और संस्कार की जरूरत:निदेशक नवीन कुमार राय
मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर के सीनियर छात्रों के लिए जूनियर छात्रों द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वर्तमान छात्रों ने सीनियर्स के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत को काफी सराहा गया।कक्षा-11वीं के छात्रों ने अपने हास्य व्यंग्य कविताओं से सभी का खूब मनोरंजन किया। स्कूल के अन्य छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मनमोह लिय। कक्षा 11वीं के छात्रों द्वारा अपने सीनियर्स को समर्पित कर विदाई गीत प्रस्तुत किए गए।

विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार राय व प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासित रहते हुए परिश्रम करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि छात्र अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं तथा अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रौशन करें।

इसके पूर्व कार्यक्रम में निदेशक व प्रधानाचार्य ने छात्रों के साथ केक काटा।
विद्यालय की ओर से छात्रो को उपहार भेंट किया। गया । और स्नेहा गुप्ता मिस फेयरवेल व हर्ष राय मिस्टर फेयरवेल चुने गए।
अंत मे उप प्रधानाचार्य मधाई सरकार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।
इस मौके पर आशुतोष राय, नाज़िया नाज़, झूलन यादव,पंचम राय, दीपमाला सरकार, नागेंद्र यादव,संजय कुशवाहा, सोनाली पटेल, शबाना खातून, अनुभव शर्मा, बिपुल पांडेय, प्रमोद यादव, रामचंद्र, गुलाफ़सा बानो, अरविंद राय, अंजलि पासवान,ज्योति तिवारी,रानी राय, अरुण साहू आदि लोग उपस्थित रहे।
