मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के सुरतापुर स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल के उप प्रबधंक विजय शंकर राय का जन्मदिन विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विजयोत्सव स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया।


जिसमे उप प्रबधंक विजय शंकर व प्रबधंक दयाशंकर राय, निदेशक नवीन राय , प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने दीप प्रज्ज्वलित व रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में बालीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टॉफी रेस, बाल रेस, स्पून रेस, बैलेंस रेस, खो -खो प्रतियोगिता हुआ। कार्यक्रम में उप प्रबधंक विजयशंकर राय ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाए और शिक्षको ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

स्कूल के निदेशक नवीन राय ने स्वस्थ व दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि जन्मदिन एक ऐसा विशेष अवसर है जिसका सभी को पूरा वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी इस दिन को खास ढंग से मनाते हैं।

प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने बताया कि विद्यालय में जन्मदिन मनाने का उद्देश्य बच्चों व शिक्षको में एक-दूसरे के प्रति स्नेह संबंधों को प्रगाढ़ करना है। मिलजुल कर कार्य करने से बचपन से ही बच्चों में सहयोग की भावना का विकास होता है। बच्चे हमें मैत्री एवं सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से सभी आदर एवं सम्मान देना सीखते हैं।
उप प्रबंधक विजय शंकर राय ने इस अद्भुत कार्यक्रम के लिए अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मधाई सरकार, आशुतोष राय, नाज़िया नाज़, झूलन यादव,पंचम राय, दीपमाला सरकार, नागेंद्र यादव,संजय कुशवाहा, सोनाली पटेल, शबाना खातून, अनुभव शर्मा, बिपुल पांडेय, प्रमोद यादव, रामचंद्र, गुलाफ़सा बानो, अरविंद राय, अंजलि पासवान,ज्योति तिवारी,रानी राय, अरुण साहू सहित अन्य लोगो ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
