किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द बाढ़ से प्रभावित, पठन पाठन स्थगित ,कागजात डूबा

भांवरकोल: क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाढ़ से प्रभावित हुआ है। जहा तीन से चार फीट तक बाढ़ का पानी विद्यालय परिसर में जमा हो गया है। पानी इस कदर भर गया है। कि शिक्षक विद्यालय के अंदर प्रवेश करने से डर रहे है। नतीजन, विद्यालय में पठन पाठन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर राय ने बताया कि बुधवार के शाम को बाढ़ का पानी विद्यालय परिसर में आना शुरू हुआ। सुबह तक पानी विद्यालय के कई कक्षाओ के साथ आफिस में घुस गया। जिसके कारण विद्यालय के जरूरी कागजात सहित अन्य सामान पानी मे डूब गया। गुरुवार की सुबह विद्यालय के शिक्षकों ने पानी मे घुसकर काफी मशक्कत के बाद आफिस का बचे कुछ सामना बाहर निकाले गए।