चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में धूमधाम से मना 79वा स्वतंत्रता दिवस

मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर प्रबंधक दयाशंकर राय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही दयाशंकर राय ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, आईए हम पुन: ईमानदारी, श्रद्धा एवं सच्चाई के साथ अपने राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लें।

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इसके पूर्व
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुआ।बच्चों ने एक से बढ़कर एक बढ़कर प्रस्तुति किया। जिसमें आओ बच्चे तुम्हें दिखाएँ झांकी हिंदुस्तान की, संदेशे आते हैं, आई लव माई इंडिया, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, चक दे इंडिया, नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं, जय हो, जलवा तेरा जलवा जलवा, मिक्स्ड सांग, तेरी मिट्टी में मिल जावा आदि प्रोग्राम की शानदार प्रस्तुति दी।

 


इस अवसर पर डायरेक्टर नवीन कुमार राय,प्रिंसिपल प्रवीण पीयूष राय, वाईस प्रिंसिपल विनय राय, मधाई सरकार,सीनियर कोऑर्डिनेटर आशुतोष राय, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर नाज़िआ नाज़, झूलन सिंह, दीपमाला सरकार,आरती राय, बिपुल पाण्डेय, नागेंद्र यादव, प्रीती,प्रमोद यादव, संजय, राम, हेना परवीन, सना परवीन, सुमन गुप्ता, रिशु रावत, मिसकठ, वरुण गुप्ता,फिजा खातून, नेहा तिवारी, साधू आदि मौजूद रहे