एन बी पब्लिक प्राथमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

मुहम्मदाबाद:: क्षेत्र के एन बी पब्लिक प्राथमिक स्कूल परसा में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। झंडात्तोलन होते ही स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चे तिरंगा के साथ भारत माता के जयकारे लगाते नजर आए।
इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक श्यामालाकान्त राय ने किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से विद्यालय का प्रांगण गूज उठा।

 

इस अवसर पर शानदार परेड, मार्च पास्ट के साथ देशभक्ति की भावना को बढ़ाया गया।

सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया

संकल्प सिद्धि का परिणाम है स्वतंत्रता

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सरिता राय ने कहा कि स्वतंत्रता संकल्प सिद्धि का परिणाम है। आज एक दूरदर्शी नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर एवं बहुआयामी विकास कर रहा है। आज हमारे अभ्युदय का दिन है, आज ही के दिन हमारा देश परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त होकर एक नई राष्ट्र शक्ति के रूप में उभरा। हमारा देश हमेशा दुनिया के विकास के दृष्टिकोण से ही कार्य करता है । सभ्यता के प्रारंभ से ही वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर चलते हुए हमने दुनिया को एक परिवार माना है। हमारे तिरंगे का संदेश भी शौर्य, सच्चाई और समृद्धि के साथ साथ प्रगतिशीलता का है। मानव मूल्यों एवं सांस्कृतिक विरासतों के संवर्धन एवं संरक्षण तथा राष्ट्रीय संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं राष्ट्रीय के प्रति प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से ही हम देश को आत्मनिर्भर बना सकते हैं।

इस अवसर पर श्रीनाथ राय ,सुमन देवी अवधेश राय,पूनम सैनी, नर्गिस जहां,निगार तबस्सुम, रोशनी कुमारी,सुधा विश्वकर्मा, आराधना सिंह, रामानंद आदि लोग थे