गाजीपुर । भांवरकोल क्षेत्र में शहादत दिवस के मौके पर शहीद स्तम्भ पर ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद स्तम्भ पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू व सचिव सूर्यभानु राय ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर जयानंद राय ने कहा कि अमर शहीदों की शहादत आने वाली पीढ़ियों को देश प्रति नैतिकता एवं देश की स्मिता पर मर मिटने का संदेश देती रहेगी। शहीद हमारे अमूल्य धरोहर है।उनकी कुर्बानी कभी ब्यर्थ नहीं जाएगी।
ऐसे में आज अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने में देशवासियों को शपथ लेनी होगी। स्कूली बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ अष्ट शहीद अमर रहे नारों के साथ गूंज उठा।
इस अवसर पर किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शहीद संस्मरण इंटर कालेज, आदर्श पब्लिक स्कूल , पशुपतिनाथ राय इंटर कालेज सहित गाव के सभी प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने शहीद स्मारक पर पहुचकर शहीदो को नमन कर अर्पित किया एवं देशभक्ति गीतों से सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम समापन के बाद सैकड़ो बाइक के साथ युवाओं ने जुलूस के साथ शहीद पार्क नारे लगाते हुए मुहम्मदाबाद शहीद पार्क में पहुचकर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर डॉ सत्यानंद राय आनंद राय पहलवान , रामबली राय ,डॉ0 आलोक कुमार राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चु, हेमनाथ राय, दयाशंकर राय, राजेश राय बागी,स्वदेश राय, डॉ ओमप्रकाश राय, आशीष राय सिंटू , शिक्षक मनीष राय, बाला जी राय,मुरारी राय,अनूप यादव ,जयशंकर राय,विभा राय,जितेंद्र राय, बड़क राय,मदन दुबे, दीनबन्धु उपाध्याय,उमेश चन्द्र राय ,अमित यादव,अमित दुबे, अजय पांडेय,वीरेंद्र यादव,विशाल राय, रमेश राय, सीताराम राय,विकाश राय पहलवान, ज्ञानेन्द्र राय ,अनुज राय, आशु राय,अंकुर राय, दीपू उपाध्याय,पिंटू उपाध्याय, रतन यादव,हरिओम यादव, मृत्युंजय गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
