दुर्घटना का सबब बना बिच सड़क में गढ्ढा

भांवरकोल ब्लाक  क्षेत्र के कुंडेसर-शेरपुर मार्ग पर शहीद संस्मरण इंटर कालेज के सामने से शेरपुर खुर्द कुम्हार बस्ती तक जाने वाले रास्ते पर खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। बस्ती के लोगों का इसी रास्ते से मुख्य सड़क से आवागमन होता है।

सड़क पर बारिश का पानी लगने से खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। गड्ढा का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसी तरह खतरनाक गड्ढा गांव के ही नुनुआ बाबा ब्रह्मा स्थान तक जाने वाले रास्ते पर हो गया है। आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने जल्द ही सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।