चन्दनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

मुहम्मदाबाद :सुरतापुर  स्थित  चन्दनी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक  नवीन कुमार राय द्वारा दीप प्रज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नवीन कुमार राय ने कहा कि  समाज के निर्माण में शिक्षक की एक अहम भूमिका होती है शिक्षक समाज का गुरु होता है उन्होंने कहा कि हमेशा शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए गए मार्गो पर चलकर समाज का निर्माण करना चाहिए।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण पीयूष राय ने कहा कि –
“शिक्षक समाज का आधार स्तंभ होते हैं, और उनके बिना एक सशक्त राष्ट्र की कल्पना अधूरी है।”

 


इस अवसर पर वाईस प्रिंसिपल विनय राय, मधाई सरकार,सीनियर कोऑर्डिनेटर आशुतोष राय, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर नाज़िआ नाज़, झूलन सिंह, दीपमाला सरकार,आरती राय, नागेंद्र यादव, प्रीती,प्रमोद यादव, संजय, राम, हेना परवीन, सना परवीन, सुमन गुप्ता, रिशु रावत, मिसकठ, वरुण गुप्ता,फिजा खातून, नेहा तिवारी, साधू आदि मौजूद रहे