शिक्षक का स्थान सर्वोपरि होता है – प्रधानचार्य सरिता राय
मुहम्मदाबाद/गाजीपुर : मुहम्मदाबाद क्षेत्र के परसा स्थित एन वी पब्लिक प्राथमिक विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।इसके बाद केक काटकर उपस्थित शिक्षको ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया।इस दौरान प्रबंधक शयमलाकान्त राय ने कहा कि वर्तमान तकनीकि के युग में प्रत्येक शिक्षक को समय के साथ स्वयं को अपडेट करते रहना चाहिए, तभी शिक्षक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का भलीभांति निर्वहन कर देश को विकासशील से विकसित भारत बनाने में अपना योगदान कर सकेंगे। शिक्षक समाज का शिल्पकार है। शिक्षकों को पूर्ण ईमानदारी से राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र कार्य को करना चाहिए। और छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी।

प्रधानाचार्य सरिता राय ने कहा कि स्वयं को शिक्षित करके व्यक्ति समाज का विकास कर सकता है। शिक्षक विद्यार्थियों में नवीन तकनीकी ज्ञान का विकास कर विद्यालय का नाम रोशन करें।शिक्षक का स्थान सबसे ऊपर होता है शिक्षक पहला गुरु होता है अतः हम सभी को अपने शिक्षक और गुरु का सम्मान करना चाहिए।

इस मौके पर श्रीनाथ राय, अवधेश राय, पूनम सैनी, आराधना सिंह, नर्गिस जहां, निगार तबस्सुम, रोशनी कुमारी, सुधा विश्वकर्मा, रामानंद सर, अरविन्द सर, पूनम देवी
सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
