आगामी २३ सितम्बर को होगी ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर होगी चर्चा

 

 

गाज़ीपुर।
ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के गाजीपुर जनपद के जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी २३ सितंबर को जनपद में असोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न कराई जाएगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यवाहक महासचिव जीतेन्द्र राय बबलू, एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं संरक्षक मंडल को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिले की कार्यकारिणी एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन विस्तार पर पर चर्चा होना सुनिश्चित हुआ है।
विगत एक वर्ष पश्चात बुलाई गई बैठक के अंतर्गत कार्यकारिणी में कुछ नवीन संशोधन भी होने की संभावना है।
संगठन को विस्तार देने के लिए गहन मंथन, चिंतन द्वारा सभी लोगों के विचारों का सामंजस्य बैठाते हुए संगठन को गति देने की कार्यवाही बढ़ाई जाएगी ।
सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षक मंडल के पदाधिकारियों को समय से उपस्थित होने की अपील करते हुए एवं कार्यक्रम स्थल तथा समय की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम गाज़ीपुर शहर स्थित चित्तनाथ घाट
( छवलका इनार ) के पास
प्रदेश संगठन महामंत्री
रासबिहारी राय के आवास पर दिनांक 23-09-25 दिन मंगलवार को शाम 3 बजे से प्रारम्भ होगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र राय के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री रासबिहारी राय, महामंत्री प्रमोद राय, एवं अजीत राय, संगठन मंत्री राकेश रंजन राय, एवम् बालाजी राय उपस्थित रहे।