चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव

 

गाजीपुर : सुरतापुर स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल में दशहरा के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही सीताहरण का मंचन किया गया।

 

अंत में रावण का पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत व भगवान राम की विजय की कथा को जीवंत कर दिया।

 


इसके पूर्व में कक्षा 3 से 12 की छात्राओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत कर
नृत्य नारी शक्ति की महत्ता को उजागर किया। स्कूल के निदेशक नवीन राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमें अपने अंदर की बुराइयों को खत्म कर अच्छे कार्यों की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे ऐसे कार्य करें जिससे देश और क्षेत्र का नाम रोशन हो। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने कहा कि यह पर्व जीवन में नैतिक मूल्यों और संस्कारों के महत्व को सिखाता है।

इस अवसर पर राम का चरित्र राज राय व लक्ष्मण का रणधीर राय ने निभाया। सीता का चरित्र दिव्या यादव ने निभाया। रावण का रोल अमन पाठक ने निभाया।

इस अवसर पर प्रबंधक दयाशंकर राय,वाईस प्रिंसिपल विनय राय, मधाई सरकार,सीनियर कोऑर्डिनेटर आशुतोष राय, सीनियर प्राइमरी  कोआर्डिनेटर प्रीति , प्राइमरी कोऑर्डिनेटर नाज़िआ नाज़, झूलन सिंह, दीपमाला सरकार,आरती राय, नागेंद्र यादव, प्रीती,प्रमोद यादव, संजय, राम, हेना परवीन, सना परवीन, रिशु रावत, मिसकठ, वरुण गुप्ता,फिजा खातून,आफताब अंसारी साधू आदि मौजूद रहे।