भांवरकोल: मिशन शक्ति 5.0 के तहत आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही की कक्षा-10 की छात्रा शिवांगी मिश्रा ने एक दिन के लिए एसएचओ व स्कूल शिक्षा का दायित्व संभाला।

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रा शिवांगी मिश्रा ने कार्यालयीन कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी संभालते हुए अपने आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का परिचय दिया। इस अवसर पर स्कूल की उप प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने छात्राओं को मिशन शक्ति की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बेटियों में आत्मबल, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल का विकास करना है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए संदेश दिया कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही सशक्त नारी समाज की आधारशिला हैं।

मिशन शक्ति के अंतर्गत इस तरह की गतिविधियाँ छात्राओं को न केवल प्रेरित करती हैं बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन में नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का अवसर भी देती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रयोग से बालिकाओं में आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होगी और वे भविष्य में समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार होंगी।
इस पहल को शिक्षण संस्थानों में “शक्ति की पाठशाला” के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ छात्राएँ सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व का पाठ भी सीख रही हैं।

इस मौके पर आम जनता की समस्यो का समाधान किया। और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में शिक्षित करना है। इसमें अन्य छात्रा नव्या राय ,पायल गुप्ता और रूपा प्रजापति ने हिस्सा लिया।
