प्रधानाध्यापक स्वo सुदामा राय स्मृति गणित विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न: दर्जनों स्कूलों के 76 छात्रों ने लिया भाग, प्रतिभा पहचान उद्देश्य

 

 

मुहम्मदाबाद : क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर स्थित एक निजी संस्था में एन वी पब्लिक प्राथमिक विद्यालय परसा की ओर से आयोजित प्रधानाध्यापक स्वo सुदामा राय स्मृति गणित विज्ञान प्रतियोगिता का दूतीय फेज का परीक्षा सम्पन्न हुआ।

 

इस प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के दर्जनो स्कूल के गणित विज्ञान विषय में श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

परीक्षा संयोजक श्यामलाकांत राय ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य गणित विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले बच्चों की पहचान करना और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। साथ ही, श्रेष्ठ छात्रों को उचित मंच प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत करना भी इसका लक्ष्य है।

तहसील क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों से 76 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। इस मौके पर श्रीनाथ राय, प्रद्युम्न यादव, अभिषेक यादव, रामानंद , अरविन्द खरवार आदि लोग मौजूद रहे।