मुहम्मदाबाद:कोतवाली परिसर में आगामी पर्व मोहर्रम व गणेश चतर्दशी के पर्व लेकर शनिवार को जिलाधिकारी के बाला जी व पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पीस कमेटी के बैठक की गयी। जिसमें पर्व को सकुशल एवं सौहार्द्रपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर चर्चा की गयी।इस बैठक में थाना क्षेत्र के अंतर्गत समुदाय सम्बन्धित लोगो ने एक स्वर से संकल्प लिया कि हम इस कार्य में पुलिस के साथ हैं।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी ने कहा कि ये सब त्यौहार आपसी मेल मिलाप एवं सौहार्द्र का है। इस दिन दुश्मन भी गले मिलकर दोस्त बन जाता है । इसलिए किसी भी तरह का ना तो कोई अफवाह फैलाये और ना ही इस पर ध्यान दें। अगर कोई भी व्यक्ति इस तरह का कार्य कर रहा है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी राजेश गुप्ता,प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पांडेय नगर पालिका के चेयरमैन शमीम अहमद ब्लाक प्रमुख रामकृत यादव ग्राम प्रधान गोपाल पासी कलिम खाॅ झन्ने अनवर रैनी उप निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह तरूण श्रीवास्तव सुशील कुमार सिंह शमीम अहमद शोहराब खाँ इत्यादि लोग रहे।

