मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के एन.बी. पब्लिक प्राथमिक विद्यालय परसा में दीपावली पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय में दीपों की रौशनी और बच्चों की खुशियों से जगमगा उठा।

बच्चों ने फुलझड़ी जलाकर पर्व का आनंद लिया और उत्सव के महत्व को समझा। संस्था के प्रबंधक श्यामलाकांत राय ने दीपावली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे और उनके स्वागत में दीप जलाए गए थे।

प्रधानाचार्य सरिता राय ने दीपावली को प्रकाश का पर्व बताते हुए कहा कि यह बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। आयोजन को सफल बनाने में श्रीनाथ राय, अवधेश राय, पूनम सैनी, आराधना सिंह खरवार, नर्गिस जहां, निगार तबस्सुम, रोशनी कुमारी, सुधा विश्वकर्मा का योगदान रहा।

