रंग बिरंगी रंगोली बनाकर आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही के छात्रों ने मनाई दीपावली

 

भावरकोल:क्षेत्र के आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में दीपोत्सव पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया ।

 

स्कूल के छात्र छात्राओं ने दीपोत्सव के अवसर पर सुन्दर और मनमोहक रंगोलियां बनाकर विद्यालय प्रांगण को सजाया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि  खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह ने दीपावली के महत्व को बच्चों के साथ साझा करते हुए कहा कि त्यौहार का उद्देश्य खुशियों को बांटना है। हमें इन खुशियों को जरूरतमंदों व गरीबों के बीच बांटने से जो शांति प्राप्त होती है, वहीं त्यौहार का असली उद्देश्य है। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा बनायी गयी रंगोली की सराहना करते हुए उन्होंने सभी से रंगोली दीपावली मनाने की अपील की।

 

इस अवसर पर प्रबंधक भानुप्रताप राय ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि दीपावली का मतलब अपने घर आंगन या गली मोहल्ले को रोशन करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य हमें अपने अन्दर छिपी बुराईयां रूपी अंधियारे को खत्म करने के लिए सकारात्मक और शुद्ध विचारों के दिये जलाकर अंतरात्मा को प्रकाशवान बनाना है।

 

उन्होंने बच्चों को ग्रीन दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वह इस त्यौहार पर अपने परिजनों को भी प्रदूषण मुक्त पर्व मनाने के लिए जागरुक करें।

उप प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने कहा कि तेज आवाज वाले घातक पटाखों से दूर रहें और पर्यावरण की रक्षा के लिए इको फ्रेंडली त्यौहार मनायें। अंत में उन्होंने सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय में अनेक प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित हुआ। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में अब्दुल कलाम (ब्लू हाउस ) के बच्चो ने थीम ‘पर्यावरण सुरक्षा ‘ पर रंगोली बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही दूसरा स्थान

स्वामी विवेकानन्द ‘आधुनिक भारत’ पर और महात्मा गाँधी (ग्रीन हाउस) ने आपरेशन सिंदूर व सुभाषचंद्र बोस (रेड हाउस) ‘आत्म निर्भर भारत’ की रंगोली बनाकर शानदार प्रस्तुति दी।

 

इस कार्यक्रम में प्रिंस वर्मा, पलक , स्नेहा, सृष्टि, चांदनी , किशन तिवारी, वैष्णवी , वैभवी , रिया मिश्रा, आस्था, जारा, शिवांगी ,आकाश का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर अमित पांडा,सागर शुक्ला, पूनम ठाकुर, तरन्नूम , शुभम , अभिषेक , सदब आलम आदि लोग मौजूद रहे।