मुहम्मदाबाद:उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ने शनिवार को शाम डेढ़ बजे ब्लाक मोहम्मदाबाद बीआरसी सभागार में एक आवश्यक बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए प्रेरणा ऐप का विरोध किया व आंदोलन की चेतावनी दी ।बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष हेमनाथ राय ने कहा कि सरकार प्रेरणा ऐप वापस नहीं लिया तो ब्लॉक के शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे साथ ही 5 सितंबर को होने वाले शिक्षक सम्मान का बहिष्कार करेंगे उन्होंने प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर होने वाले गतिविधियों से भी सभी को अवगत कराएं उन्होंने यह भी बताएं की प्रेरणा एप लागू होने पर समस्त शिक्षकों में आक्रोश है।

साथ ही मंत्री संतोष कुशवाहा ने कहा की प्रदेश संगठन जिला संगठन के दिशा निर्देश में ब्लॉक में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा जिसमें प्रेरणा ऐप के विरोध में 2 सितंबर से 4 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे 5 सितंबर को स्वाभिमान दिवस के रूप में शिक्षक शिक्षण कार्य का बहिष्कार करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमनाथ राय व संचालन संतोष कुशवाहा ने किया।इस मौके पर मनोज कुमार राय, आभा उपाध्याय ,त्रिलोकीनाथ यादव,शशि शेखर , राधे मोहन सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

