दुनिया में पहली बार अदालत ,पुलिस, जेल, मुसाफिरखाना का प्रबंध हजरत उमर फारूक ए आजम ने किया

जनपद गाजीपुर अंतर्गत मोहम्दाबाद तहसील का प्रसिद्ध गांव महारूपुर में अंजुमन फैजाने फैज के तत्वधान में हजरत उमर फारूक ए आजम का योमें शहादत के अवसर पर फायर ब्रांड हजरत फिदा हुसैन वारसी ने बोलते हुए कहा कि दुनिया में पहली बार हजरत उमर फारूक ए आजम ने अपने दौरे शासन में अदालत, पुलिस, जेल मुसाफिरखाना आदि का प्रबंध आरंभ कियाो जो लोग कहते हैं कि इस्लाम तलवार के माध्यम से फैला हैl उन्हें मालूम होना चाहिए उमर फारूक ए आजम की हुकूमत दुनिया के तीन महाद्वीपों पर थीl अगर तलवार के माध्यम से इस्लाम फैला होता तो तीन महाद्वीपों पर कोई भी गैर मुस्लिम नहीं होता lऔर आज भी हमारी चैलेंज है पूरा निजाम अगर कुरान के अनुसार कर दिया जाए तो पूरी दुनिया से नफरत और बद अमनी खत्म हो सकती हैl आज के लोकतंत्र का बहुत ही चर्चा हैl लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आज के लोकतंत्र का प्रधानमंत्री किस तरह अपनी हिफाजत दूसरे के माध्यम से कराते हैंl उन्हें इतना डर होता है कि खौफ से घूम और फिर नहीं सकते हैंl वहीं दूसरी तरफ पूरी दुनिया देख चुकी है कि फारूक ए आजम जब बैतूल मुकद्दस पहुंचते हैं

तो ऊंट का नकेल उनके हाथ में होता है और गुलाम ऊंट पर बैठा रहता है lयह देख कर बैतूल मुकद्दस का ईसाई पादरी बैतूल मुकद्दस का चाबी यह कह कर देता है जो हमारे इंजील और तूरेट में आने वाले पैगंबर की जो निशानी दी गई है वह मौजूद है जलसे का आगाज हाफिज गुलाम वारिस की तिलावते कलाम पाक और नात पाक मोहम्मद जहांगीर और हांजला अतहर द्वारा प्रस्तुत किया गयाl इस अवसर पर मुख्य रूप से कमाल वारिस ,डॉक्टर रियाज अहमद खान, मोबीन खान, मुमताज अंसारी ,कमरुज्जमा खान ,गुलाम जिलानी ,लाड़ले वारिस मुख्य रूप से उपस्थित थे! इस जलसे की अध्यक्षता हाफिज क्यामुद्दीन खान एवं संचालन दानिश कमाल ने कियाl