मुहमदाबाद:क्षेत्र के सुरतापुर स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। खेल प्रतियोगिता के पहले दिन टॉफी रेस, सैक रेस, स्किपिंग, सौ मीटर रेस, शॉटपुट, लॉन्ग जम्प आदि खेलों का आयोजन हुआ।
इसके अलावा बालीबाल, कबड्डी, खो खो, शाट पुट , लांगजंप जैसे नए खेल जोड़े गए।

खेल के प्रारंभ में कक्षा 11 की छात्रा सिमनान ने मशाल जलाकर खेल का प्रारंभ की। प्रवीण पियूष राय के द्वारा खेल शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के पूर्व में प्रबंधक दयाशंकर राय ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया। प्रबंधक दयाशंकर राय ने कहा कि मस्तिष्क के विकास का साधन यदि शिक्षा है तो शारीरिक विकास का साधन खेल हैं इससे बच्चों में स्नेह और मित्रता का भाव जागृत होता हैं।

स्कूल के अध्यक्ष विजय शंकर राय ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता कराने से छात्र छात्राओ मे छिपी प्रतिभा निखर कर बाहर आती है तथा आगे चलकर यही छात्र छात्राए अपने हूनर का जलवा बिखेरते है।

इस अवसर पर निदेशक नवीन कुमार राय,वाईस प्रिंसिपल विनय राय, माधव सरकार, आशुतोष राय, झूलन यादव, प्रीती, हेना परवीन, खेल शिक्षक अभिषेक यादव , बिपिन यादव, नागेंद्र यादव, दीपमाला, मिस्काथ, आरती राय, रिशु, निशात, फिजा, सना, रामचंद्र, संजय कुशवाहा, अंकिता राय,फरहान, प्रमोद यादव ,साहिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

