वाराणसी सीनियर नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप में शेरपुर के नवीन राय बने भारतीय रेलवे टीम के ऑब्जर्वर

भावरकोल : क्षेत्र के शेरपुर खुर्द निवासी नवीन राय को वाराणसी में होने वाली सीनियर नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप के भारतीय रेलवे टीम की घोषण हुई है। जिसमे बीएलडब्ल्यू में कार्यालय अधीक्षक (सिविल कार्यालय) के पद पर कार्यरत नवीन राय को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। नवीन राय पूर्व में रेलवे की वालीबाल टीम के कोच रह चुके है।नवीन राय वर्तमान में जिला वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव के पद पर है।इस मौके पर हरिहर राय, डाo राधेश्याम राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, डाo आलोक राय , अमृत राय (रेलवे), सुशील राय, पूर्व प्रधान लल्लन राय, शालीन राय, अजय राय, आनंद राय , शालीन राय, मिथलेश राय, राजेश राय बागी, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू,आशीष राय सिंटू, विवेक राय, जय किशन राय, रामनारायण राय, अभिषेक राय, धनन्जय राय, रूपेश राय, रूपेश यादव, जितेश राय, भानू राय आदि लोगो ने खुशी व्यक्त की।