पूर्व प्रधानाचार्य का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

भांवरकोल। स्थानीय क्षेत्र के शेरपुर पंचायत के शेरपुर खुर्द गांव निवासी शहीद संस्मरण इन्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं समाजसेवी गुप्तेश्वर राय का 88 बर्ष की अवस्था में गुरुवार की शाम निधन हो गया। वे कुछ बर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे।उनके निधन का समाचार मिलते ही गांव सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उनके घर पहुंचे तथा शोक संवेदना ब्यक्त की। अपने जीवन काल में स्व० राय ने शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य किया। उन्होंने शहीद संस्मरण इंटर कालेज के उत्तरोत्तर विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के स्थापना का महत्वपूर्ण कार्य किया।

एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में गांव एवं पंचायत के विकास में उनके अमूल्य योगदान को लोग हमेशा याद रखेंगे।उनके निधन की खबर मिलते ही शहीद संस्मरण इन्टर कालेज शेरपुर एवं किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालयमें शोक सभा होने के पश्चात् उनके शोक में विद्यालय बंद रहेगा।उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को शेरपुर स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा।