सड़क हादसे में दरोगा घायल

नगसर हाल्ट चौकी पर तैनात दारोगा आलोक त्रिपाठी शनिवार को करंडा थाना क्षेत्र के सलारपुर मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया है। आलोक राज्यपाल के कार्यक्रम में ड्यूटी करने जा रहे थे कि एक ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई।