
भावरकोल/ गाजीपुर। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव स्थित शहीद संस्मरण इंटर कालेज के प्रांगण में गणतंत्र दिवस धूम धाम से तिरंगा फहराकर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं यूपीडा के पूर्व मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय द्वारा नवनिर्मित रसायन विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष लोकार्पण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमित यादव के द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रगान से किया गया।मुख्य अतिथि दुर्गेश उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित किया। बंदे मातरम् ,भारत माता की जय के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के मनमोहक प्रस्तुति की शुरुआत हुई। छात्रों द्वारा “वृद्धाश्रम” के नाम से नाट्य की प्रस्तुति से सभी लोग भावविभोर हो गए।

मुख्य अतिथि दुर्गेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक स्टेम लैब विद्यार्थियों शिक्षा, रासायनिक विश्लेषण, और नई तकनीकों के विकास में सहायता करेंगे, जिससे युवा शिक्षार्थियों में जिज्ञासा और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित होगी।श्री उपाध्याय ने विद्यालय में हुए विकाश कार्यों कोदेखकर प्रबंधक उमेश चंद्र राय की सराहना किया। और कहा की प्रबंधक के द्वारा विद्यालय के लिए अथक परिश्रम से नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सदैव कार्यरत है।। और यह उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह सक्रिय रहेंगे। और विद्यालय परिवार के अथक प्रयास से छात्र छात्राएं सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। सफलता ही शिक्षा की महान उपलब्धि है। जो विद्यालय परिवार अपना बखूबी दायित्व निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम लोगो को आजादी ऐसे प्राप्त नही हुई है। इसके लिए लाखो कुर्बानीया देने के बाद आज गणतंत्र दिवस मना रहे है। जिसमे शेरपुर गाव के मिट्टी के लाल भी इसी कुर्बानियों का हिस्सा रहे है। हमे गर्व करना चाहिएं की इस धरा पर जन्म मिला है।मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं कि मैं इस शहीदी धरती का नागरिक हूं।
इसके पूर्व विद्यालय प्रबंधन द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

अंत में आए हुए आंगतुको का प्रति आभार प्रबंधक उमेशचंद्र राय ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिधर राय टुनटुन व संचालन नारायण उपाध्याय व अनिल दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर चौधरी दिनेश चंद्र राय, पूर्व प्रधान जेपी राय, पूर्व प्रधान लल्लन राय, पूर्व प्रधान विद्यासागर गिरि, रामानुज सिंह, डॉक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव पूर्व प्रधानाचार्य, जनार्दन राय, सुशील श्रीवास्तव, अवध किशोर राय, मोहन राय, रविंद्र राय , अक्षयवर राय, कृष्णमोहन गुप्ता, सुनील राय चन्दन , विजेंद्र सिंह, गौरव पांडे, सुरेन्द्र नाथ राय, अरविंद राय,मिथिलेश राय, आनंद राय पहलवान, कमलेश्वर नाथ उपाध्याय, हेमनाथ राय, श्रीभगवान राय, नीरज राय, अक्षय राय साधु, बालाजी राय, कृष्ण मुरारी राय, डॉक्टर आलोक राय, बच्चन राय, रामनगीना यादव, राजेंद्र राय, किरण राय, अनिल राय, राजेश राय बागी, त्रिलोकी नाथ राय ‘महादेव’ पत्रकार, जयशंकर राय पत्रकार, बुच्चू बाबा, मदन दूबे, डॉक्टर अशोक उपाध्याय, सुनील यादव, मृत्युंजय तिवारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
