आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना; सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

 

 

भावरकोल। करईल क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथहीमें  77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में डूबा नजर आया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रबंधक इंद्रसेन राय ने ध्वजारोहण कर किया गया। इसके उपरांत सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अनुशासित होकर सामूहिक राष्ट्रगान किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कक्षा यूकेजी के छात्रों ने आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति से सबका मन मोहा। छात्रों द्वारा ओजपूर्ण देशभक्ति कविता और प्रेरणादायक भाषण और पिरामिड बनाकर अपनी शानदार प्रस्तुती किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जीवंत कर दिया।

अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

विद्यालय की प्रबंधक इंद्रसेन राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित समानता और न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
समाजसेवी रामेश्वर तिवारी ने युवाओं से आह्वान किया कि यदि वे परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपना लें, तो देश को प्रगति के पथ पर बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

कार्यक्रम के अंत में आए हुए आंगतुको के प्रति आभार प्रगट उप प्रधानाचार्य ज्योति सुब्बा ने किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूनम ठाकुर, तरन्नुम ने किया।

इस मौके पर भानुप्रताप राय,अमित पांडा,सागर सुब्बा,अभिषेक ,शुभम ज्योति खरवार, रितेश आदि मौजूद रहे।