अनुशासन व खेल भावना से खेलने वाले खिलाड़ियों की होती है हमेशा जीत : प्रबंधक हर्ष राय

 

 

करीमुद्दीनपुर: क्षेत्र के एस.के.क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता लट्ठूडीह
के खेल मैदान पर फाइनल मुकाबला खेला गया ।
जिसमे लट्ठूडीह बनाम बालापुर के बीच फाइनल मैच हुआ। लट्ठूडीह ने 80 रन से जीतकर मैच का चैंपियन बना।19 जनवरी से शुभारंभ हुआ था जिसमें  कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबला 29जनवरी को संपन्न हुआ।

मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार गोलू व मैन ऑफ द मैच राम भरोसे को घोषित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के प्रबंधक हर्ष राय ने विजेता व उपविजेता को कप  और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि हर्ष राय ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। खेलों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है।

 


स्पर्धा में प्रतिभागिता सबसे जरूरी है। हार और जीत उसी की होती है, जो प्रतिभागिता दर्ज कराता है। क्रिकेट का यह खेल एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। खेल जहां एक ओर शरीर को हृष्ट-पुष्ट, शक्तिशाली, निरोग तथा बलवान बनाता है, वहीं इससे स्वस्थ होता है। खेलों से आपसी भाईचारे, विश्वास, प्रेम, सौहार्द, आज्ञाकारिता तथा अनुशासन का भाव विकसित होता है। खेल के मैदान में ही हम हार-जीत का सबक लेकर स्वस्थ मानसिकता का विकास कर सकते हैं।

खेलों से मनुष्य में उचित निर्णय क्षमता का विकास होता है। ये मनोरंजन और व्यायाम का उत्तम मिश्रण है, शिक्षा के साथ खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सहयोगी होता है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। निश्चित रूप से जब समीपस्थ गांवों से भी खिलाड़ी इस स्पर्धा में भाग लेने आते हैं तो उससे खिलाड़ियों सहित आपसी गांवों की भी एकता और प्रगाढ़ होती है। इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहें।

अंत में आए हुए अतिथियों व खिलाड़ियों व दर्शक का आयोजक श्रवण कुमार ने आभार प्रगट किया।
इस मौक पर हरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार, सूर्योदय कुमार , सैंडी धनु,हलचल,मिंटू,गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।