नोनहरा/गाजीपुर :क्षेत्र के पंचशील लघु माध्यमिक विद्यालय रुकुंदीपुर में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। तिरंगे से सजा स्कूल और बच्चों के चेहरे पर उत्साह, माहौल खुद-ब-खुद खास बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय कुमार सिंह के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से भर उठा।

नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती गायन से हुई। उनकी मासूम आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत भाषण विद्यालय के प्रधानाचार्य वीर प्रकाश दुबे द्वारा दिया गया। इसके बाद छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हुई।
संविधान और लोकतंत्र पर प्रभावशाली प्रस्तुति
विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। गीतो के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही हिंदी और अंग्रेज़ी भाषणों में छात्रों ने गणतंत्र दिवस के महत्व, लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे, जिन्हें खूब सराहना मिली।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह ने विद्यालय के भवन निर्माण के लिए एक लाख की घोषण करते हुए मौके पर 51हजार का चेक विद्यालय परिवार को प्रदान किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक राजेंद्र पाठक जयप्रकाश यादव,रजनीश राय, नम्रता राय,प्रवीण यादव, मकसूदन पाठक सहित अन्य लोग की गरिमामयी उपस्थिति रही।
