वाराणसी: प्रतिष्ठित सम्मान अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा श्री दूबे को 23 फरवरी 2026 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के व्याख्यान कक्ष वैदिक विज्ञान केंद्र काशी हिन्दू विश्व विद्यालय वाराणसी में दिया जाएगा! इस आशय की जानकारी एवं निमंत्रण पत्र उन्हें चयन समिति के अध्यक्ष और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर राजस्थान के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित एवं प्रोफेसर विवेकानन्द तिवारी द्वारा दी गई है!
एक दशक से अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा ज्ञान विज्ञान त्याग सेवा समर्पण, धर्म संस्कृति, पत्रकारिता, साहित्यिक शैक्षिक एवं राजनीतिक संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है!

ऐसी विभूतियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की टीम द्वारा किया जाता है!
चयन समिति ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वतंत्र पत्रकार ब्रजभूषण दूबे द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो का संज्ञान लिया जिसमें 51 बार स्वयं रक्तदान, माता-पिता का मरणोपरांत देहदान कराना, मरणोपरांत नेत्रदान कराकर 16 दृष्टिहीन लोगों को जीवन ज्योति देने का उच्चतम प्रयास, गंगा सहित देश की प्राण दाहिनी नदियों को बचाने के लिए जन जागरूकता के साथ-साथ खड़ाऊ धारण करने का संकल्प, मानव अधिकार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित करने के साथ दृष्टिहीन दिव्यांगजन को श्रमदान से शौचालय आवास बनाने के अलावा सूचना अधिकार के क्षेत्र में व्यापक संघर्ष का संज्ञान धारण करते हुए समिति ने श्री दुबे का चयन किया है!
सम्मानित किए जाने की सूचना प्राप्त होने के बाद ब्रज भूषण दुबे ने कहा कि हमने जो कुछ भी किया है वह कोई एहसान नहीं है, यह हमारे संविधान वर्णित मौलिक कर्तव्य हैं! भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की बगिया में अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा मिलने वाला सम्मान हमारे लिए गौरवशाली क्षण होगा!
अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में मिलने वाले सम्मान से श्री दुबे के सहयोगी मित्र मंडली व शुभेच्छु कुंभनाथ जैसवाल, गुल्लू सिंह यादव, शिवानंद उपाध्याय, कैप्टन योगेंद्र यादव, शिवम उपाध्याय, धर्मेंद्र मिश्र, वंशराज यादव, संतोष कुशवाहा, हसन अब्दुल्ला, सुनील यादव ,अभिषेक यादव आर एस हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश पांडे, मोहम्मद साद शेख, रमेश चौबे एवं दाऊद इब्राहिम आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है!
