धूमधाम से मनाया गया चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर का 16वाँ स्थापना दिवस

 

 

मुहम्मदाबाद:क्षेत्र के सुरतापुर में स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल का 16वाँ  स्थापना दिवस दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।।इस अवसर पर प्रबन्धक दयाशंकर राय ने बताया कि मेरा जन्मदिन 15 फरवरी को हर वर्ष मनाया जाता है।

इसी दिन को मेरे मन मे विचार आया और विद्यालय की स्थापना की नींव अगले जन्मदिन पर रखा गया। जो चंदनी पब्लिक विद्यालय के नाम से स्कूल जाना जाता है।जो इंटर तक पठन पाठन का कार्य चल रहा है जो काबिले तारीफ है। सुदूर क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए जनपद मुख्यालय के साथ दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। इस क्षेत्र के अभिभावकों को काफी दिक्कत होता था।लेकिन चंदनी पब्लिक स्कूल खुलने से अभिभावकों में खुशी होती है।आज सभी पढ़ाई कर व अच्छे अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। सुदूर क्षेत्रों में इस तरह का विद्यालय होने से यहां के बच्चों को पठन-पाठन करने में सहुलियत होती है। प्रबंधक दयाशंकर राय के जन्मदिन का  केक काटकर स्कूल का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर डायरेक्टर नवीन राय ,प्रिंसिपल प्रवीण पीयूष राय ,वाईस प्रिंसिपल विनय राय
माधव सरकार, आशुतोष राय, झूलन सिंह यादव, प्रीती, मिस्काथ,नागेंद्र यादव,हीना परवीन, आरती राय,दीपमाला सरकार,निशात,फिजा, रिशु, संजय कुशवाहा, राम, पीयूष पटेल,अंकिता राय,प्रमोद यादव, शादिया, बरखा,राजेश,फरहान आदि मौजूद रहे।