मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में बाल मेले “मिलन” का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ प्रबंधक दयाशंकर राय ने फीता काटकर किया।

मेले में बच्चों ने हस्तकला एवं पाककला का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। बालमेले में विद्यार्थियों द्वारा कस्टर्ड, चाय, झालमूढ़ी, आलूकाटा, मोमोज, पानीपुरी, चाउमीन सहित विभिन्न प्रकार के नाश्तों की दुकाने लगाई गईं। इसके अलावा बालगेम, क्वाइन गेम, डिसलोकेट गेम और इलेक्ट्रॉनिक पहेली गेम जैसे मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

नाश्ते के स्टॉल पर बच्चों ने ग्राहकों को सामान उपलब्ध कराते हुए अपनी व्यावसायिक दक्षता और व्यवहारिक कौशल का परिचय दिया। अभिभावकों ने भी ग्राहक बनकर बच्चों से मोलभाव किया, जिससे मेले का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर निदेशक नवीन राय ने कहा कि मेला मेल-मिलाप का अवसर होता है।

ऐसे आयोजनों से बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान, नेतृत्व क्षमता तथा पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल का विकास होता है। बालमेले के माध्यम से बच्चों में समन्वय, व्यवहारिकता और मोलभाव की क्षमता का भी विकास होता है।

यह कक्षीय शिक्षा के इतर बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य विनय राय, विजयशंकर राय, माधव सरकार, दिवाकर राय, आशुतोष राय, प्रीति कुमारी,मिसकात, यूसुफ, झुल्लन, आदि उपस्थित रहे। आगंतुकों का स्वागत प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने किया।

